दुर्ग: अफीम की खेती करने वाला बीजेपी नेता सस्पेंड

feature-top

दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों में झूमाझटकी हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं भाजपा ने बीजेपी नेता को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को रेड की गई थी, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे बरामद हुए। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में अफीम की चोरी-छिपे खेती की गई।भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया पर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और जांच जारी है।


feature-top