फ़िलिस्तीन को लाभ न हुआ तो ट्रंप के पीस बोर्ड से हटेंगे: इंडोनेशिया राष्ट्रपति

feature-top

प्रबोवो सुबियांटो ने कहा है कि अगर फ़िलिस्तीनियों को कोई फायदा नहीं होता है तो इंडोनेशिया डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ़ पीस से इस्तीफा दे सकता है। यह बात एक सरकारी बयान में कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया इस बोर्ड में शामिल होकर गाज़ा पट्टी में स्थायी शांति लाने की कोशिश करना चाहता है। राष्ट्रपति प्रबोवो ने स्थानीय मुस्लिम संगठनों के नेताओं से कहा कि अगर इस पहल से फ़िलिस्तीनियों को फायदा नहीं होता या यह इंडोनेशिया के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ जाता है, तो देश बोर्ड से हटने का फैसला कर सकता है।

इससे पहले कुछ मुस्लिम संगठनों ने बोर्ड में शामिल होने और गाज़ा में शांति के लिए सैनिक भेजने के प्रस्ताव को लेकर सरकार की आलोचना भी की है।


feature-top