कांग्रेस ने जगदलपुर और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी का किया ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर सिटी और बेमेतरा जिले की नई जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमोदन के बाद यह सूचियां संबंधित जिलों को भेजी गई हैं।
जगदलपुर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा द्वारा भेजी गई कार्यकारिणी सूची को स्वीकृति दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गेदू ने निर्देश दिए हैं कि अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाए और संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
सूची में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने बताया कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से गठित की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
