‘हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता’: पीएम मोदी

feature-top

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के जरिए देशभर के लाखों परिवारों को किफायती दवाइयां मिल रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य खर्च में बड़ी बचत हो रही है।

सरकारी प्लेटफॉर्म माईगव इंडिया के अनुसार, जन औषधि केंद्रों से देशवासियों ने अब तक 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। हर दिन करीब 15 लाख लोग इन केंद्रों से दवाइयां खरीदते हैं।

पिछले 12 वर्षों में जन औषधि केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 18 हजार से अधिक हो गई है। इन केंद्रों पर 2,100 से ज्यादा दवाइयां और कई सर्जिकल उत्पाद सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। साथ ही 1 रुपये प्रति पैड की दर से सैनेटरी पैड भी दिए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है।


feature-top