बस्तर: 130 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

feature-top

देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय समयसीमा से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के 130 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिशा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब देखने को मिल रहा है।


feature-top