बलरामपुर: वाहन जांच के नाम पर वसूली का आरोप, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

feature-top

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शंकरगढ़ थाना पुलिस वाहन जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहनों के दस्तावेजों की जांच के नाम पर क्षेत्र के लोगों से पैसे वसूल रही है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


feature-top