- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला
शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला
08 Mar 2026
, by: Mahak Qureshi
शंकराचार्य पर बच्चों के शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर प्रयागराज जाते समय ट्रेन में हमला होने का मामला सामने आया है। उन्होंने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ब्रह्मचारी ने बताया कि वह कोर्ट में सुनवाई के लिए रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह जब ट्रेन सिराथू स्टेशन के पास थी, तभी टॉयलेट जाने के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में उन्हें नाक सहित कई जगह चोटें आईं। किसी तरह उन्होंने खुद को टॉयलेट में बंद कर जान बचाई। बाद में वह खून से सने कपड़ों में रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
