रायपुर: सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी, नियम अनुसार भर्ती की उठी मांग

feature-top

रायपुर। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच शासन द्वारा नए अनुविभाग, तहसील, उपतहसील व अन्य शासकीय कार्यालय तो शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन सेटअप के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है।

वर्ष 2026-27 में कई विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। भर्ती नहीं होने से कई शासकीय कार्यालयों में काम का दबाव बढ़ गया है और अधिकारियों-कर्मचारियों को गैर सरकारी व्यक्तियों की मदद से काम कराना पड़ रहा है।

इसी को लेकर वर्तमान सेटअप के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्ग भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग व वित्त विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 


feature-top