बिलासपुर: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट खाली कराकर जांच शुरू

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मौके पर डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच में जुट गई। एहतियात के तौर पर कोर्ट की सुनवाई फिलहाल रोक दी गई है और परिसर में आने-जाने वालों की जांच सख्त कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


feature-top