दोषी कोई भी हो, नहीं बख्शेंगे: अफीम खेती मामले में सीएम साय का सख्त संदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि समोदा-झेंझरी गांव में उनकी देखरेख में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार बनने के बाद से अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि जांच में अगर अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


feature-top