छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला

feature-top

बिलासपुर: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को सीपत से रतनपुर, संदीप कुमार साय को बोदरी से मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार नजूल तथा पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।

नायब तहसीलदारों में समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी और राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है। टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी और विनीता शर्मा को पचपेड़ी से बिलासपुर पदस्थ किया गया है। सहोरिक को सकर्रा से बेलतरा भेजा गया है, जबकि अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है।


feature-top