छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: धान खरीदी पर घमासान, विपक्ष ने सरकार को घेरा

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धान खरीदी का मुद्दा फिर गरमा गया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाया कि बस्तर में 44 हजार से अधिक किसानों से धान नहीं खरीदा गया और सरकार की लचर व्यवस्था के कारण किसान परेशान हुए। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि 44,612 किसान धान बेचने केंद्रों पर पहुंचे ही नहीं, जबकि जो किसान आए उनका धान खरीदा गया। जवाब से असंतुष्ट होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से धान खरीदी के स्पष्ट आंकड़े देने और जबरन समर्पण के मामलों की जानकारी मांगी। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस हुई और कांग्रेस विधायकों ने विरोध में वॉकआउट कर दिया।

 


feature-top