बलरामपुर: कांग्रेस के 10 नेताओं ने PCC चीफ को भेजा इस्तीफा

feature-top

बलरामपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी के 10 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनमें एक नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। नेताओं ने परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा PCC चीफ दीपक बैज को भेज दिया है।


feature-top