नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी की याचिका पर सुनवाई 20 अप्रैल तक टली

feature-top

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ED की याचिका को 20 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया है।

ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने मामले में जल्द सुनवाई की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय कर दी।


feature-top