ईरान युद्ध: छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

feature-top

रायपुर: पश्चिम एशिया में जारी संकट को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में पदस्थ लेखा अजगल्ले को नोडल/लायजन अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार, पश्चिम एशिया में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिक किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 और फैक्स 011-46156030 जारी किया गया है।

आदेश पर उप सचिव अंशिका ऋचि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों को भी भेजी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित समन्वय किया जा सके।


feature-top