मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी

feature-top

मंत्रिमंडल ने मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मदुरै तमिलनाडु का एक प्रमुख शहर है और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निर्णय मदुरै के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कैबिनेट के निर्णयों के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के नीतिगत निर्णय से दुनिया के विभिन्न हिस्सों से इस मंदिर शहर को हवाई संपर्क प्राप्त करने में मदद मिलेगी और इसके आसपास एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र भी है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में शहर की भूमिका भी मजबूत होगी।


feature-top