बिलासपुर डीईओ पर गंभीर आरोप, जांच का दायरा केवल अनुकंपा नियुक्ति तक

feature-top

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक बार फिर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोपों से घिर गया है। डीईओ विजय टांडे और कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील यादव पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे हैं, जिसकी गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। हालांकि, जांच के दायरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि करोड़ों के गबन और अवैध वसूली की शिकायतों के बीच जेडी ने फिलहाल केवल अनुकंपा नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति में हुई गड़बड़ियों की जांच के ही निर्देश दिए हैं।


feature-top