रायपुर: एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की खुदकुशी

feature-top

विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ निवासरत एयरफोर्स के विंग कमांडर के खुदकुशी करने की खबर है. हरियाणा निवासी 39 वर्षीय विपुल यादव की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है. घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है, और दो दिन पहले ही दिल्ली चले गई. उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे. पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.


feature-top