सीएम साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति से माफी मांगने की अपील करी

feature-top

रायपुर। CM साय ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति से क्षमा मांगने का आग्रह किया है, उन्होंने आगे लिखा, आशा है, आप सानंद होंगी। आपको दूसरी बार बड़े ही दुखी मन से यह पत्र लिख रहा हूं, आशा है कि आप संज्ञान लेंगी। भारत की लोकतांत्रिक परम्पराएं और शिष्टाचार हमेशा से प्रशंसित रहे हैं। यहां मतभेद को कभी भी मनभेद नहीं बनाया गया। हमें इसे अक्षुण्ण रखना चाहिए। जनजाति समाज से आनेवाली भारत की महिला राष्ट्रपति माननीया द्रौपदी मुर्मूजी के साथ पिछले दिनों आपके द्वारा किया गया अपमान इन परंपराओं को तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ है, मुझे इसका दु:ख है।
 


feature-top