मुंगेली: तेज रफ्तार बस जर्जर सड़क पर पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

feature-top

मुंगेली। CG NEWS : जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरूवा डीह गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ बदहाल और जर्जर सड़क एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। यात्रियों से भरी एक बस जैसे ही इस मार्ग से गुजरी, सड़क की खराब स्थिति और बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण फौरन मदद के लिए दौड़े।


feature-top