रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: गांजा तस्करी में मनीष-निखिल को 15-15 साल की सजा

feature-top

रायपुर कोर्ट ने गांजा तस्कर मनीष और निखिल को 15-15 साल की सजा सुनाई है। डेढ़- डेढ़ लाख रूपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। गांजा तस्कर मनीष सिंह और निखिल यादव से 21-21 किलो गांजा हुआ था। कुल 14 गवाहों की गवाही के आधार पर सजा सुनाई गई है।

दोनों आरोपी ट्रायल से बचने के लिए उड़ीसा में मेन सप्लायर के ठिकानों पर जाकर छिपे थे। क्राइम ब्रांच ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया था। तेलीबांधा थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई थी। NDPS एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सजा सुनाई है।

 

 


feature-top