मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी का विपक्ष पर निशाना

feature-top

पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच लोगों को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही “अफवाहों” से सावधान रहने को कहा। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष वैश्विक संकट के समय डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे भारत को वैश्विक हालात से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत नीतियां देश को भविष्य की चुनौतियों से सुरक्षित रखेंगी।


feature-top