- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- 31 मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय सशस्त्र बलों की होगी वापसी : विजय शर्मा
31 मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय सशस्त्र बलों की होगी वापसी : विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 10 मार्च को उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद को समाप्त करना है। इसके बाद 31 मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय सशस्त्र बलों की वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र से आया पत्र पिछली सरकार के समय से लेकर अब तक की अवधि से जुड़ा है और फिलहाल इसका अंतिम निपटारा किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai पहले ही सदन में स्पष्ट कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद वहां का विकास स्थानीय लोगों के हित में ही किया जाएगा और इसे बाहरी लोगों को सौंपने की कोई मंशा नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
