नशे के कारोबार में भाजपा नेताओं पर आरोप, AAP ने मांगी जांच रिपोर्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ में अवैध नशे और अफीम की खेती को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने दुर्ग और बलरामपुर में मिली अफीम की खेती का हवाला देते हुए सरकार से पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।


feature-top