सूरजपुर: युवक ने पेट्रोल डालकर मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

feature-top

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी की यह कृत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों के सामने हुई। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहु ने मनरेगा में हाजरी भरने को लेकर धमकी दी और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए झोले को छीनकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से योजनाओं के रिकार्ड जल गए।


feature-top