रायगढ़ : अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

feature-top

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने पहुंचे । इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब हो कि दुर्ग के बाद बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया था। कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली के रूप में निकले और भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा  कार्यालय पँहुचे । प्रशासन पहले से ही अलर्ट था  बैरिकेड के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई, भाजपा कार्यालय तक पहुंचने में असफल कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर अफीम की खेती को संरक्षण देने का आरोप लगाया और इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

इस धक्का मुक्की में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की घायल होने की खबर से सनसनी फैल गई हालांकि बाद में पुलिस ने इसका खंडन जारी किया और कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरक्षित हैं उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ है। 

 

feature-top