रायगढ़ : देर रात चक्रधरनगर चौक पर पल्टी आयरन ओर से ओव्हर लोड ट्रेलर

तीन अन्य भारी वाहनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

feature-top

बीती रात चक्रधरनगर चौक के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में ले आया और वाहन को पलटा दिया, जिससे वाहन में लोड आयरन पेलेट (गोली) सड़क पर बिखर गया। चक्रधरनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन बुलाकर रात में ही सड़क पर बिखरे आयरन पेलेट को हटवाकर मार्ग को साफ कराया गया।

     मौके पर ट्रेलर चालक पुष्पराज साहू पिता सीयालाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिलवार थाना जोगीपहरी जिला सीधी से पूछताछ की गई तथा वाहन का वजन कराए जाने पर वाहन में क्षमता से अधिक 25 टन ओवरलोड आयरन पेलेट का परिवहन किया जाना पाया गया। साथ ही कागजात की जांच में वाहन का बीमा नहीं होना पाया गया। इस पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर थाना चक्रधरनगर में इस्तगासा क्रमांक 663/2026 धारा 184, 115/194, 113/194(1), 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

        इसी दौरान देर रात चक्रधरनगर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अन्य भारी वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इनमें हाईवा 12 चक्का क्रमांक CG 13 BC 6434, ट्रक (डालाबाड़ी) क्रमांक OD 09 K 4445 तथा ट्रक 12 चक्का (डालाबाड़ी) क्रमांक OD 09 Q 2601 शामिल हैं। इन वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 664/2026, 665/2026 एवं 666/2026 के तहत कार्रवाई की गई । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा चारों वाहन चालकों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के आने के बाद पुलिस कार्यवाही में तेजी आई है और अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ बढ़ा है । 
 

 

feature-top
feature-top