प्रोटोकॉल विवाद: राष्ट्रपति कार्यालय ने तृणमूल की मुलाक़ात की मांग ठुकराई

feature-top

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने “समय की कमी” का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस की मुलाक़ात की गुज़ारिश को अस्वीकार कर दिया। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने पत्र लिखकर 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाक़ात का समय मांगा था, ताकि राष्ट्रपति को आदिवासी समुदायों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सके।

यह घटनाक्रम सिलीगुड़ी में आदिवासी कल्याण पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर राष्ट्रपति और राज्य सरकार के बीच हुए हालिया विवाद के बाद सामने आया है। तृणमूल की पहल को दोनों पक्षों के बीच पैदा हुए मतभेद को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था। 


feature-top