ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई 'जीवित हैं, लेकिन घायल हैं': ट्रंप का दावा

feature-top

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ी बात कही है। ट्रंप का मानना है कि मोजतबा खामेनेई अभी भी किसी तरह जिंदा हैं।

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमले के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के साथ ही मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए थे।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था मोजतबा खामेनेई कोमा में हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद पद संभालने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।


feature-top