आर्थिक स्थिरीकरण कोष से भारत का राजकोषीय दायरा होगा मजबूत: वित्त मंत्री सीतारमण

feature-top

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1 लाख करोड़ का आर्थिक स्थिरीकरण कोष भारत को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए वित्तीय गुंजाइश देगा।

लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच पर हुई बहस का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोष, पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति जैसी अप्रत्याशित वैश्विक चुनौतियों से पैदा होने वाले झटकों को झेलने के लिए एक बफर का काम करेगा।

उन्होंने कहा, "1 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक स्थिरीकरण कोष भारत को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए वित्तीय गुंजाइश देगा।"


feature-top