“अगर ज़िंदा है तो नेतन्याहू का पीछा कर मारेंगे”: ईरान की धमकी

feature-top

मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के 16वें दिन ईरान ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कड़ी धमकी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि “अगर बच्चों को मारने वाला यह अपराधी ज़िंदा है, तो हम उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे।”

यह बयान उस समय आया है जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। 12 मार्च के एक वीडियो को लेकर भी सवाल उठे, जिसमें उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया गया और कुछ यूज़र्स ने इसे AI से एडिट किया हुआ बताया।

वीडियो में नेतन्याहू 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिख रहे थे।


feature-top