उस्मान हादी हत्या मामले में मददगार बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

feature-top

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बताया कि उन्होंने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने बांग्लादेशी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी के कथित हत्यारों को, अपराध करने के बाद भारत में घुसने में मदद की थी।

एक हफ़्ता पहले, STF ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना ज़िले के बनगाँव से हादी की हत्या के मामले में वांछित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की पहचान फ़ैसल करीम मसूद (37) उर्फ़ राहुल, जो बांग्लादेश के पटुआखाली का रहने वाला है, और आलमगीर हुसैन (34), जो ढाका का रहने वाला है, के रूप में हुई।


feature-top