मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी की नकल करने पर शिक्षक निलंबित

feature-top

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर व्यंग्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल कर रहे थे।

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोहरी ब्लॉक के आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक साकेत पुरोहित को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


feature-top