वैश्विक टैरिफ नीति तय होने के बाद ही समझौता बेहतर: भारत

feature-top

भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया भर में एक टैरिफ ढांचा बनाने की कोशिश कर रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि जब वे यह ढांचा तैयार कर लें, तब इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएं। फरवरी के पहले हफ़्ते में जिस व्यापार समझौते की घोषणा की गई थी, उस पर मार्च में हस्ताक्षर होने थे। हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा "अनुचित व्यापार" को लेकर दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को हाल ही में अमेरिकी अदालत ने "गैर-कानूनी" करार देते हुए रद्द कर दिया था।


feature-top