'बंगाल में कुछ भी होने पर भाजपा और चुनाव आयोग जिम्मेदार होंगे': ममता बनर्जी

feature-top

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य सचिव समेत अहम अधिकारियों के तबादलों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नई सरकार बनने तक राज्य में जो कुछ भी होगा, उसके लिए वे ही जिम्मेदार होंगे।

23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने वाले चुनावों के लिए 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने राज्य की शीर्ष अधिकारी, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और अन्य के तबादलों का मुद्दा उठाया और भाजपा पर महिला विरोधी होने के अपने दावे को दोहराया।


feature-top