भारतमाला मुआवजा घोटाला : लंबे समय से फरार तत्कालीन SDM निर्भय साहू गिरफ्तार

feature-top

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू को ACB-EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ACB-EOW में दर्ज अपराध के तहत की गई है। आरोपी को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस दौरान उससे घोटाले के मामले में पूछताछ की जाएगी।


feature-top