छत्तीसगढ़ में LPG पर सख्ती: कमर्शियल गैस अब कोटा सिस्टम से, 1000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

feature-top

छत्तीसगढ़ में LPG संकट और घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे, ताकि आम उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई प्रभावित न हो और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता मिल सके।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्त कार्रवाई में अब तक 214 छापेमारी की गई है, जिसमें 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर और बिलासपुर में देखने को मिली है, जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद हुए हैं।


feature-top