असम : भाजपा की 126 विधानसभा सीटों में 89 पर चुनाव लड़ेगी

feature-top

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि आगामी असम विधानसभा चुनावों में भाजपा कुल 126 सीटों में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 37 सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी।

सरमा ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा, जो 2016 से राज्य में सत्ता में है, राज्य की 126 सीटों में से 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि 26 सीटें उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के लिए और शेष 11 सीटें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के लिए छोड़ी जाएंगी।”

सरमा ने आगे कहा कि भाजपा बुधवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।


feature-top