आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने दिव्यांग लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना शुरू की

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां "दिव्यांग शक्ति" योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत दिव्यांगजनों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उगादी पर्व के विशेष उपहार के रूप में पेश की गई "दिव्यांग शक्ति" योजना सामाजिक समानता, गतिशीलता और "अंतिम मील तक गरिमापूर्ण यात्रा" पर केंद्रित है।

नायडू ने इस योजना का शुभारंभ अमरावती स्थित राजधानी शहर में किया।

योजना की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में, उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ शुभारंभ के बाद आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में लाभार्थियों के साथ यात्रा करी।


feature-top