फीफा ने महिला फुटबॉल कोचों के लिए ऐतिहासिक आदेश पारित किया

feature-top

फीफा ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिला टूर्नामेंटों में सभी टीमों के लिए कम से कम एक महिला कोच का होना अनिवार्य कर दिया है। शीर्ष स्तर पर अवसरों के लिहाज से यह कदम दुनिया भर की महिला कोचों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।

अपने फैसले में फीफा ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सभी टीमों के पास एक मुख्य कोच या सहायक कोच होना चाहिए। आपको बता दें कि 2023 महिला विश्व कप में भाग लेने वाली 32 टीमों में से केवल 10 टीमों में महिला मुख्य कोच थीं, जिनमें इंग्लैंड की सारिना विगमैन भी शामिल थीं, जो प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।


feature-top