महाराष्ट्र: यौन उत्पीड़न मामले में आध्यात्मिक नेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक बवाल मचा

feature-top

महाराष्ट्र के नासिक में आध्यात्मिक नेता अशोक खरात को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विपक्ष ने इसकी तुलना 'एपस्टीन कांड' से करते हुए आरोप लगाया है कि खरात के वरिष्ठ राजनेताओं से संबंध हैं। कथित यौन उत्पीड़न के वीडियो भी सामने आए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया है। खरात को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


feature-top