- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिक सहभागिता को बताया जरूरी, “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन की दी जानकारी
रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिक सहभागिता को बताया जरूरी, “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन की दी जानकारी
अवैध गतिविधियों की सूचना दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी
थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में महिला सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर केंद्रित पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे ।
उल्लेखनीय है कि जिले में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डूमरपाली एवं गेजामुड़ा की महिला समितियों ने पुलिस से गांव में जन चौपाल आयोजित करने का आग्रह किया था,
कार्यक्रम में डीएसपी उन्नति ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने ऑपरेशन आघात की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन “हेलो सिस्टर” (नंबर 9479270533) के बारे में बताया और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए निःसंकोच संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को नशामुक्त समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में महिला समितियां सक्रिय होकर निगरानी कर रही हैं और पुलिस को सूचना दे रही हैं, वहां अपराध, घरेलू हिंसा और विवादों में कमी आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा न केवल अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी प्रमुख कारण है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों पर तथा ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अज्ञात कॉल, लिंक और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की भी अपील की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
