हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में 6 महीने की कटौती की घोषणा करी

feature-top

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण कटौती करते हुए मंत्रियों, विधायकों और उच्च स्तरीय नौकरशाहों के वेतन में छह महीने की देरी की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य के कुल बजट में ₹3,586 करोड़ की कटौती की गई है।

विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रों में सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और राज्य की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने पर जोर दिया। आगामी वित्त वर्ष के लिए कुल बजट आवंटन ₹58,514 करोड़ से घटकर ₹54,928 करोड़ हो गया है।


feature-top