- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- 'ईरान के दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है होर्मुज', ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान से आया जवाब
'ईरान के दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है होर्मुज', ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान से आया जवाब
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की भी प्रतिक्रिया आई है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज 'दुश्मन देशों' को छोड़कर सभी के लिए खुला है। ईरान के एक अधिकारी ने यह बात संयुक्त राष्ट्र की समुद्री संस्था से कही।
ईरान के अधिकारी अली मौसावी ने कहा कि उनका देश गल्फ में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन वहां से वही जहाज जा सकते हैं जो ईरान के दुश्मनों से जुड़े नहीं हैं। अन्य जहाजों को होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान के नियम मानने होंगे और उसके साथ समन्वय करना होगा।
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को होर्मुज में वर्तमान हालातों की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कूटनीति ही ईरान की प्राथमिकता है लेकिन हमलों को रोके जाना और दोनों पक्षों के बीच भरोसा बनना बेहद जरूरी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
