मणिपुर: 3 साल बाद शांति की कोशिश, ‘आइस-ब्रेकिंग’ बैठक

feature-top

मणिपुर में जातीय हिंसा के करीब तीन साल बाद शांति की दिशा में पहली पहल हुई। मुख्यमंत्री युमनम खेमचंद ने गुवाहाटी में कूकी-ज़ो काउंसिल (KZC) के साथ ‘आइस-ब्रेकिंग’ बैठक की।

3 मई 2023 की हिंसा के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली बातचीत थी। बैठक में तनाव कम करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने, बफर ज़ोन बनाए रखने और SoO वार्ता तेज़ करने जैसे मुद्दे उठाए गए।

इसे शांति बहाली की दिशा में शुरुआती लेकिन अहम कदम माना जा रहा है।


feature-top