महासमुंद: खल्लारी रोप-वे हादसा: ऑपरेटर कंपनी और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज

feature-top

महासमुंद। खल्लारी में हाल ही में हुए रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए रोपवे संचालक कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता, तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों को ध्यान में रखकर दर्ज की गई है।

 


feature-top