- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रामकृष्ण अस्पताल सैप्टिक टैंक कांड: पुलिस ने जोड़ी एट्रोसिटी की धारा
रामकृष्ण अस्पताल सैप्टिक टैंक कांड: पुलिस ने जोड़ी एट्रोसिटी की धारा
23 Mar 2026
, by: Mahak Qureshi
रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल (RKCH) में सैप्टिक टैंक में गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एट्रोसिटी की धारा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर अस्पताल में सैप्टिक टैंक की सफाई या उससे संबंधित कार्य कर रहे थे, तभी वे टैंक में गिर गए। घटना इतनी गंभीर थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
