- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में गुढ़ियारी में प्रदर्शन
रायपुर: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में गुढ़ियारी में प्रदर्शन
राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय जनता और राजनीतिक-सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के समर्थक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया और बुलडोजर कार्रवाई के लिए निगम और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 40-50 सालों से उनकी दुकानें वहां हैं और मुआवजा भी दिया जा चुका है। प्रदर्शनकारी बता रहे हैं कि, “जो जगह हमें दी गई थी, उससे अधिक जगह को तोड़ा जा रहा है। हमारी केवल एक दुकान ही जीवन यापन का सहारा है। अगर उसे भी तोड़ दिया गया, तो हमारा जीवन यापन कैसे होगा।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
