सूरजपुर: नेशनल पार्क में लकड़बग्घे की इलाज के अभाव में मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण एक लकड़बग्घा अपनी जीवन रक्षा के लिए जरूरी इलाज न मिलने के कारण मर गया।

इस घटना ने पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहारपुर क्षेत्र के मकराद्वारी इलाके की है। लकड़बग्घा बीमार और घायल अवस्था में जंगल में भटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि जंगल में लगी आग के कारण यह जानवर अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आ गया था। बेजुबान और कमजोर अवस्था में लकड़बग्घा लगातार तड़प रहा था, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

 


feature-top