त्रिपुरा : भाजपा ने TTAADC चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करी

feature-top

त्रिपुरा मोथा पार्टी (टीपीसी) द्वारा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 28 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की और टीपीसी के पांच बागी सदस्यों को पार्टी में शामिल कर लिया।

राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने सभी 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। सात मौजूदा सदस्यों को फिर से मनोनीत किया गया है, जबकि माचमारा और मनु-चैलेंगटा में नए उम्मीदवार उतारे गए हैं।” इस तरह उन्होंने राज्य के आदिवासी वोटों के लिए अपने सहयोगी दल के साथ सीधे मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।


feature-top